जिसने खरीदा यह आइलैंड उसी के साथ घटी घटना


इतिहास गवाह है कि इस आइलैंड को जिसने भी ख़रीदा है, उसके साथ कुछ न कुछ अनहोनी घटना जरूर हुई है, जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। आज यह आइलैंड सरकार के अधिकार में है, लेकिन पर्यटन के 

लिए लगभग बंद है। आइए, इस शापित आइलैंड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गैओला आइलैंड

यह आइलैंड इटली के खूबसूरत शहर नेपल्स में है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस आइलैंड के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जो भी इसे खरीदता है, उसके साथ कोई न कोई अनहोनी जरूर होती है। कई बार खरीदने वाले की आत्महत्या की भी खबर आई है। साथ ही अगर कोई इस आइलैंड पर जाता है तो वह लौटकर नहीं आता है। अगर आता है तो उसके साथ भी अनहोनी होती है।

गैओला आइलैंड का इतिहास

इटली इतिहास के अनुसार, 19 वीं शताब्दी में द्वीप एक उपनिवेश द्वारा बसाया गया था। इसके बाद इसे Luigi Negri नामक व्यक्ति ने मछली पालन के लिए ख़रीदा और इस जगह पर एक विला बनाया, जो आज भी स्थित है। हालांकि, अचानक से Luigi Negri दिवालिया हो गया और उसने यह आइलैंड बेच दी।

इसके बाद स्विस आदमी हैंस ब्राउन ने आइलैंड को ख़रीदा, लेकिन कुछ समय बाद ही उसका मृत शरीर विला में बंधा हुआ मिला। जबकि उनकी पत्नी का मृत शरीर समुद्र में मिला। तब Otto Grunback ने इस विला को ख़रीदा, जिसकी मृत्यु हृदय गति के रुकने से हो गई। फिर Maurice-Yves Sandoz ने इस आइलैंड को ख़रीदा। इस विला को खरीदने से पहले वह बहुत बड़े लेखक थे, लेकिन विला में रहने के बाद वह पागल हो गए और स्विटज़रलैंड के पागलखाने में आत्महत्या कर ली।